टीम मोदी यूथ ब्रिगेड ने स्वतंत्रदेव सिंह का मनाया जन्मदिन

टीम मोदी यूथ ब्रिगेड द्वारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का मनाया गया जन्मदिन।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज टीम मोदी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 13 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी का जन्म की शुभ कामना देते हुए खुशी का इजहार किया और काफी सारी दुआएं भी उनकी लंबी उम्र के लिए मांगी।तथा वही दूसरी ओर राष्ट्रीय कार्यालय पर भी मिनी बाईपास इज्जत नगर बरेली स्थिति टीम मोदी यूथ ब्रिगेड के कार्यालय पर टीम मोदी यूथ ब्रिगेड के सभी राष्ट्रीय पदाधिारीगण के उपस्तिथि में जन्मदिन मनाया गया साथ ही पूरे जश्न के साथ केक काट कर मिठाइयां वितरण किया गया ।

इस अवसर पर टीम मोदी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ हेमन्त गंगवार, प्रदेश प्रभारी करन सिंह, राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी पाल गंगवार, पं नीतिश गौड़, जिला अध्यक्ष सोनू ठाकुर, महिला विग जिला अध्यक्ष श्रीमती आंचल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कल्याणी डे, महानगर अध्यक्ष श्रद्धा मिश्रा एवं महाराजगंज जिले से जिलाध्यक्ष अभिमन्यु चौधरी , जिला महामंत्री औरंगजेब शेख महिला विंग जिलाध्यक्ष डॉक्टर शिल्पा विश्वकर्मा , जिलाउपाध्यक्ष पप्पू चौधरी सिसवा विधान सभा अध्यक्ष राजेश चौधरी आदि सम्मानित पदाधिकारीगण ने जन्म दिन की ढेर सारी बधाइयां देते हुए खुशी का इजहार जाहिर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button