रेडियंट पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का सम्मान

रेडियंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने शिक्षकों का किया सम्मान।विद्यालय मे शिक्षक दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का उद्घाटन शीला सिंह, अध्यक्ष, हार्दिक प्रताप सिंह, प्रबंध निदेशक और सत्यबामा जयरामन , प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अध्यक्ष, निदेशक और प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस के महत्व के साथ-साथ समाज के लिए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और संदेश दिया।

विद्यालय में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर रंगारंग एवं अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस अवसर को यादगार बना दिया।स्कूल के छात्र ने प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों, पहेली राउंड का आयोजन किया, जहाँ शिक्षक तार्किक रूप से और सवालों के जवाब देने के लिए लीक से हटकर सोच सकते थे।

विद्यालय ने वर्ष 2021 के लिए सक्रिय शिक्षक, रचनात्मक शिक्षक एवं आर ०पी ०एस० के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का चयन कर रोलिंग कप एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।आर पी एस प्रबंधक शीला सिंह , हार्दिक सिंह और सत्यबामा जयरामन ने शिक्षकों का सम्मान और अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह देते हुए अपेक्षा की भारत के भविष्य का निर्माण सही दिशा में करेंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button