फ्री बिजली की बात जनता के साथ

फ्री बिजली की बात जनता के साथ अभियान शुरुआत,जिलाध्यक्ष ने बताया प्रदेश की हर विधानसभा सीट में चलेगा अभियान-

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की ओर से मंगलवार को ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर के कादीपुर से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की। उन्होंने जनसभा कर इस मुद्दे पर जनता की राय जानी और 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली सहित बकाया बिल माफ करने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी वाला कार्ड नागरिकों से भरवाया।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस दौरान लोगों से गारंटी कार्ड भी भरवाएंगे, जिसमें हम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता को यह गारंटी देंगे कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हम लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ बकाया बिजली बिल माफ करने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही। ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की सफल शुरुआत ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकेत दे दिया है ।जनता के इस उत्साह को पूरे प्रदेश में लेकर जाएंगे। विश्वास है कि इसी तरह मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर हमें प्रदेश भर में जनता का प्यार और उसका साथ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button