माटीकला रोजगार योजना का उठाये लाभ

अभ्यर्थी/कारीगर मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना का उठाये लाभ, 25 अप्रैल तक आवेदन जमा करें।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/जिला माटीकला अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि मिट्टी से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित की जा रही है। माटीकला को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजनान्तर्गत अधिकतम 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है जिसमें कार्यशील पूंजीमद की धनराशि को छोड़कर 25 प्रतिशत तक की धनराशि लाभार्थियों को मार्जिन मनी के रूप में अनुदान स्वरूप प्राप्त होगी। 18 से 55 वर्ष तक की आयु वर्ग के अभ्यर्थी/कारीगर जो माटीकला उद्योग की स्थापना करना चाहते है वे अपने आवेदन पत्र एवं मूल प्रपत्रों तथा छायाप्रति के साथ कार्यालय कार्य दिवस में दिनांक 25 अप्रैल 2022 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 119ए सिविल लाइन प्रतापगढ़ में जमा कर दें ताकि उद्योग की स्थापना हेतु चयन सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button