दुपट्टे से झूल की आत्म हत्त्या

हाई स्कूल की छात्रा ने घर के आंगन के ओसारे से दुपट्टे से झूल की आत्म हत्त्या,रामपुर भगन चौकी क्षेत्र के हरीपुर गांव में हुई घटना।

राम जनम यादव

अयोध्या – अयोध्या जिले की रामपुर भगन चौकी क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार की सायं घर के आंगन के ओसारे से दुप्पट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय माँ स्थानीय धर्मपुर बाजार गई हुई थी। बाजार से लौटी माँ ने बेटी की लटकी लाश देख दहाड़ मार कर रोने लगी। तब तक ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गये।

सूचना पाकर इलाक़ाई रामपुर भगन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।
और लाश को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाही में जुटी थी।
बताया गया कि फांसी के फंदे से लटकी गांव निवासी किशोरी बटनटी निषाद की बेटी शिल्पा थी जिसकी उम्र करीब 15 बर्ष और हाई स्कूल की छात्रा बताई गई है।किशोरी के पिता पंजाब शहर के चंडीगढ में रहकर कोई मजदूरी का कार्य करते हैं। चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि लाश को पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button