Monday, May 4, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

214
सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण
सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण। लखनऊ व्यापार मंडल ने किया इकाई का गठन।

राकेश यादव

लखनऊ। मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा अपनी सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल की इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उपस्थित रहे। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने सहारा ट्रेड सेंटर का गठन करते हुए सैकड़ों व्यापारियों को लखनऊ व्यापार मंडल की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अयोध्या रोड के वरिष्ठ व्यापारी नेता अभिषेक चौहान को मुख्य संरक्षक चुना गया। जोकि अयोध्या रोड के महामंत्री पद पर कार्यरत रहेंगे। इसी के साथ संरक्षक राजू जायसवाल मलिक सब अख्तर अरविंद दुबे मुख्य संयोजक विनीत चंद्र विधि सलाहकार मुकेश सिंह अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अरुण गुप्ता कोषाध्यक्ष आयुष दुबे रितेश श्रीवास्तव सत्य प्रकाश सिंह संदीप द्विवेदी मोहम्मद दाऊद जितेन जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनूप सिंह महेश जैसवाल आशीष कुमार अवस्थी सूरज बिरवा सैफ अहमद खान मोहम्मद आसिफ को उपाध्यक्ष पद पर मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता मनमहेश माल से मीडिया प्रभारी दानिश हुसैन बनाया गया। सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भारत भूषण गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता,अनुराग मिश्र सुहैल हैदर अल्वी जितेन्द्र सिंह चौहान सतनाम सिंह उत्तम कपूर मनीष वर्मा संतोष त्रिपाठी के.एस. त्रिपाठी ऋषि मेहरा नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।