बुजुर्ग दिवस पर ओल्ड एज होम पहुंची स्वाती सिंह, बात करते-करते हो गयीं भावुक

बुजुर्ग दिवस पर ओल्ड एज होम पहुंची स्वाती सिंह, बात करते-करते हो गयीं भावुक गीता व राम चरित मानस भेंट किया बुजुर्गों को, मथुरा व वृंदावन घुमाने का दिया आश्वासन।


राज्यमंत्री व सरोजनीनगर की विधायक स्वाती सिंह ने सभी वृद्धजनों को रामचरित मानस और श्रीमदभागवदगीता भेंट कर चरण स्पर्श किये और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी। उन्होंने कहा कि यदि वृद्धा आश्रम में किसी प्रकार की वस्तु की आवश्यकता होती है तो मुझे अवश्य प्रस्ताव भेजें और उन्होंने वृद्धजनों का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने स्तर से सीएमओ को आदेशित किया। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धजनों को मथुरा व वृंदावन की धार्मिक यात्रा कराने का आश्वासन दिया।

लखनऊ, 01 अक्टूबर । प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर सरोजनगरी के हीरालाल नगर स्थित ओल्ड एज होम पहुंची और वहां रह रहे बुजुर्गों को गीता व रामायण भेंट कर उनके साथ घंटों समय बिताया। बात-बात में ही कई बार वे भावुक हो गयीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को यहां देखकर मन बहुत आहत है, लेकिन साथ ही साथ यहां की व्यवस्था को देखकर मन के कोने में काफी सुकुन भी हो रहा है। यहां के कर्मचारियों का भाव देखकर अच्छा लगा कि यहां सबसे प्रेम का माहौल व्याप्त है।इस वृद्धाश्रम में कुल 104 बुजुर्ग हैं। इसमें शुक्रवार को 89 उपस्थित थे। इसमें 43 पुरुष और 46 महिलाएं थीं। कार्यक्रम में मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग, कृष्णा प्रसाद व श्रीनिवास द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डाक्टर अमरनाथ यती, अध्यक्ष मारवाड़ी एसोसिएशन, ओम सिंह राजपुरोहित, संस्था प्रबंधक डाक्टर सुशील चंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button