हनुमान सेतु मंदिर पहुंच स्वतंत्र देव ने साधु संतों का लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बीजेपी ने प्रदेश भर में संत महंत वंदन कार्यक्रम किया। लखनऊ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले बोधिसत्व विहार पहुंचे और पूजा-अर्चना की, उन्होंने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए. इसके साथ ही बौद्ध भिक्षुओं (महंत) का सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को पूरे प्रदेश में मंदिर-मठों में जाकर साधु संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सम्मान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह राजधानी लखनऊ में बौद्ध मंदिर लाटूश रोड, लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा और बड़ी काली जी मंदिर चैक में पहुंचकर पूजा अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लेकर उन्हें अंग वस्त्र व फूल-माला पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दोपहर में हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना करने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने साधु-संतों-महात्माओं  के चरण पखारे और उनका अभिनंदन-सम्मान कर आशीर्वाद लिया।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने साधु संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कहा कि गुरुजन,साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश प्रदेश में साधु संतों का अभिनंदन वंदन करते हुए आभार जताकर आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य किया है। शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक सुरक्षा के साथ ही आस्था व अध्यात्म के केंद्रों राष्ट्रवाद के नायकों सामाजिक जागरण के प्रणेता रहे महापुरुषों के सम्मान के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका रही है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अयोध्या, मथुरा, काशी, विंध्य, चित्रकूट सहित धर्म व आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं। अंधेरे में कभी डूबी रहने वाली अयोध्या दापोत्सव से प्रकाशित है। भगवान राम का भव्य मंदिर बनने का स्वप्न साकार हो रहा है। सभी धर्म, त्यौहार बिना किसी बाधा के संपन्न हो रहे हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिरों मठों में जाकर साधु संतों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button