चाचा का साथ मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं का मजबूत हुआ आत्मविश्वास-सुरेश

अजय सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला सचिव सुरेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की भारी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। साथ ही प्रसपा का सपा में विलय होने पर खुशी जताई।उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की रिकार्ड हुई जीत पर पर लखनऊ में सपाइयों में खुशी की लहर छा गई। समाजवादी नेता निवर्तमान जिला सचिव सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर उत्साह जताया।


सुरेश ने बताया कि आज समूचे प्रदेश में जनता महंगाई की मार झेल रही है। युवाओं में बेरोजगारी को लेकर लगातार समस्या बनी हुई है। गरीबों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को लेकर उम्मीद की किरन साफ देखी जा रही है। सपा नेता सुरेश ने प्रसपा का सपा में विलय को लेकर सूबे की जनता के लिये सुखद संदेश बताया। उन्होंने बताया चाचा शिवपाल की ताकत मिलने से पार्टी में बहुत ही मजबूती आ गई है। चाचा का साथ और आशीर्वाद समाजवादियों को मिलने से एक एक कार्यकर्ता अपने आप को उत्साहित और गौरवांवित महसूस कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button