रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा रु 4.46 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान

रौज़ागाँव चीनी मिल द्वारा रु 4.46 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान से कृषकों में खुशी की लहर।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 में दिनांक 5 दिसम्बर 2022 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 4.46 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 13-12-2022 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने कृषको से अनुरोध किया है कि जिस क्षेत्र में प्रजाति को0 0238 में रेडरॉट का प्रकोप आ गया है उस क्षेत्र के किसान भाई अपने संबंधित मिल स्टाफ़ से मिल कर गन्ना बीज नर्सरी से को0 0118 गन्ना प्रजाति एवं स्वास्थ्य को0 15023 गन्ना बीज सुरक्षित कराकर बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए सुनिश्चित करें, साथ ही साथ किसान भाई जिन खेतों में रेडरॉट का प्रकोप है उस खेत में पेड़ी गन्ना ना लें तथा उसमें फसल चक्र अपनाएं।

इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुए इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की वे मिल को साफ-सुथरा,जड़,मिट्टी,अगोला,पत्ती व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें।इस मौके पर इकबाल सिंह महाप्रबंधक गन्ना ने किसानों से अपील की है कि किसान भाई पर्ची का S.M.S. आने के बाद ही गन्ने की कटाई करें तथा अपना बेसिक कोटा बनाने हेतु अपनी ही पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति करे जिससे आगामी वर्ष में गन्ना आपूर्ति में कठिनाई का सामना न करना पड़े।साथ ही किसान भाई अपने मोबाइल इनबॉक्स समय-समय पर खाली किया करे जिससे उन्हें गन्ने की पर्ची,भुगतान आदि के S.M.S. प्राप्त हो सके तथा जिन किसान भाइयों ने अभी तक अपना आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर अपनी समिति मे ERP पर फीड नहीं कराये है वे जल्द से जल्द अपना आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर ERP पर अपडेट करा ले अन्यथा उनके पर्ची के निष्काशन बंद हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button