प्रतापगढ़ में उपजिलाधिकारियों का किया स्थानान्तरण

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने जनपद प्रतापगढ़ में कार्यरत उपजिलाधिकारियों का स्थानान्तरण कर दिया है। उन्होने उपजिलाधिकारी/उपजिला मजिस्ट्रेट रानीगंज बृजेश कुमार प्रसाद को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील सदर, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील सदर जितेन्द्र पाल को उपजिलाधिकारी/उपजिला मजिस्ट्रेट रानीगंज, उपजिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट पट्टी धीरेन्द्र प्रताप सिंह को उपजिलाधिकारी मुख्यालय प्रतापगढ़ तथा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील लालगंज देश दीपक को उपजिलाधिकारी/उपजिला मजिस्ट्रेट पट्टी के पद पर स्थानान्तरण किया है। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार तहसील पट्टी सुप्रिया चतुर्वेदी को नायब तहसीलदार तहसील लालगंज के पद पर तथा नायब तहसीलदार तहसील लालगंज कैलाश नाथ यादव को नायब तहसीलदार तहसील कुण्डा के पद पर स्थानान्तरण किया है। इसके अलावा तहसीलदार (न्यायिक) तहसील कुण्डा धीरेन्द्र कुमार को तहसीलदार (न्यायिक) तहसील सदर के पद पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button