जिला मुख्यालयों पर प्रदेशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ – किसान विरोधी काले कानूनों, मंहगाई, पेट्रोल एवं डीजल तथा रसोईगैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कल दिनांक 25 फरवरी 2021 को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ने पेट्रोल एवं डीजल सहित रसाईगैस की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि जनता पर असहनीय बोझ है। एक तरफ कोरोना महामारी के चलते जहां जनता आर्थिक कठिनाई से कराह रही थी वहीं अब लगातार पेट्रोल, डीजल पर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत अधिक टैक्स लगाकर जनता की आर्थिक परेशानियों को और अधिक दुश्वार कर दिया है। इसी प्रकार तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर लाखों किसान सड़कों पर तीन महीने से संघर्षरत हैं और सैंकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में पूरे प्रदेश के सभी जनपदों के साथ ही साथ राजधानी लखनऊ में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू के नेतृत्व में पूर्वान्ह 11.30बजे से चैक स्टेडियम लखनऊ से गोल दरवाजा होते हुए मेडिकल कालेज चैराहा तक शांतिपूवक पदयात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button