बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद चौधरी ने कांग्रेस में शामिल

लखनऊ – कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी ,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में बड़ौदा ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर एवं एस.सी./एस.टी. बैंक कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद चौधरी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उनके साथ शामिल होने वाले सभी लोगों नेकांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने हेतु संकल्प लिया।श्री चौधरी के साथ बरेली के महर्षि बाल्मीकि सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय सचिव लालता प्रसाद, सेवानिवृत्त कानूनगो  नरेश पाल, भूतपूर्व सैनिक लाल सिंह पप्पू, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सेवाराम विमल, प्रीतम राम, राजवीर सिंह, कन्हैया लाल, हेमशंकर, ओमपाल, संदीप चैधरी, अंकित भट्ट, कुलदीप वर्मा, शिवम शुक्ला, अतुल कुमार सहित सैकड़ों साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के समक्ष आगरा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मीनू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर मुन्ना मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच, जिला उपाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच राज किशोर श्रीवास्तव एवं सचिव हिन्दू जागरण मंच श्री सोनू बघेल आदि ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button