Saturday, April 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश CM योगी के बेड़े में शामिल हुआ अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर

CM योगी के बेड़े में शामिल हुआ अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर

84

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी की हवाई यात्रा को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए वीवीआईपी एयर बेड़े में एक नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर शामिल किया है। यह हेलीकॉप्टर उन्नत तकनीक, उच्च सुरक्षा मानकों और आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी की यात्रा अब पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी सरकार का नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में हुआ शामिल!!

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो का अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलीकॉप्टर खरीद लिया है और अब यह सरकारी उपयोग में शामिल हो चुका है।

करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाला यह डबल इंजन हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों में माना जाता है। इसे खासतौर पर मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी मूवमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम और रात में भी सुरक्षित उड़ान भरने में सक्षम है। इसमें उन्नत एवियोनिक्स, क्रैश-सेफ्टी सिस्टम और बुलेटप्रूफ सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे वीवीआईपी यात्रा और अधिक सुरक्षित हो सकेगी।

AW139 हेलीकॉप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को ले जाने की क्षमता रखता है और इसकी तेज रफ्तार व हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम इसे अपने वर्ग के सबसे भरोसेमंद हेलीकॉप्टरों में शामिल करते हैं!!

हेलीकॉप्टर की प्रमुख विशेषताएं


यह डबल इंजन वाला आधुनिक वीवीआईपी हेलीकॉप्टर है।
इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 310 किमी प्रति घंटा है। इसमें उन्नत क्रैश-सेफ्टी सिस्टम लगाया गया है। हेलीकॉप्टर में डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। एक बार में 12 से 15 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। यह खराब मौसम और रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है।

पायलटों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण


इस हेलीकॉप्टर को संचालित करने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने तीन पायलटों को इटली में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा था, ताकि वे इसकी उन्नत तकनीक और आपातकालीन प्रणालियों को अच्छी तरह समझ सकें।

क्यों जरूरी था नया हेलीकॉप्टर


राज्य सरकार के पुराने हेलीकॉप्टर कई वर्षों से सेवा में थे। नए हेलीकॉप्टर के आने से वीवीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन दौरे और सरकारी कार्यक्रमों में तेज व सुरक्षित हवाई यात्रा संभव होगी। �