सपा के नवनियुक्त कार्यकारिणी घोषित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों की घोषणा कर दी है। इनके अतिरिक्त लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 48 सचिवों तथा 9 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी नामित किया गया है। कार्यकारिणी में क्षेत्रीय एवं जातीय संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। 2022 के चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए 70 प्रतिशत प्रदेश से और 30 प्रतिशत पूरे देश से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें छात्राओं को भी भागीदारी दी गई है। लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, सर्वश्री अक्षय चौधरी, मो0 हारून, शहजादा कलीम, महासचिव राघवेन्द्र यादव, तथा कोषाध्यक्ष यश यादव है। लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 13 सचिव, 32 सदस्य भी बनाए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त उत्तराखण्ड, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम, पुणे महाराष्ट्र, भोपाल मध्य प्रदेश, से भी पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button