सपा कि जनादेश यात्रा जौनपुर पहुंची

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री, इन्द्रजीत सरोज के नेतृत्व में पार्टी की जनादेश यात्रा आज जौनपुर पहुंची। जौनपुर में हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा से जनता ऊब गयी है। भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ी है। नोटबंदी और जीएसटी से देश बर्बाद हो गया। व्यापार तबाह हो गया। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनेगी। प्रदेश का विकास श्री अखिलेश यादव की सरकार में हुआ। अखिलेश यादव जी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं के लिए बहुत योजनाएं चलायी।


समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप एमएलसी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय यात्रा का पीलीभीत में भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों-दलितों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश में जुटी है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर सभी वर्गों को न्याय मिलेगा।समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने आज संतकबीरनगर में बूथ के पास चौपाल लगाकर भाजपा का झूठ सबको बताया और कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को हटाना है और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है।समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा के आज हाथरस पहुंचने पर जिला कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में अवनीश कुमार, लालजी यादव, विजय बहादुर, अंकित सिंह, मयाराम, शैलेन्द्र प्रताप, अजीत कुमार, जय प्रकाश, गौरी शंकर राम सनेही यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button