अखिलेश के नेतृत्व में सपा का बढ़ता जनाधार

समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष हजारों समर्थकों के साथ बसपा, भाजपा, कांग्रेस, अपना दल (ब) तथा दलित, ओबीसी समाज के सगंठनों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों एवं पूर्व विधायकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। किन्नर, बीडीसी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रधान और सभासद भी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उ0प्र0 ने समाजवादी पार्टी को अपना बिना शर्त समर्थन देने और जनपरिवर्तन दल ने सपा में विलय करने की भी घोषणा की।आज बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर, तुलसीपुर की पूर्व प्रत्याशी जेबा रिजवान, उरई जालौन के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस के राठ हमीरपुर से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, बसपा के घाटमपुर कानपुर के पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।


भाजपा छोड़कर पूर्व सांसद हमीरपुर स्वामी ब्रह्मानंद जी के प्रपौत्र चंद्र नारायण सिंह लोधी तथा प्रपौत्री चंद्रकान्ता राजपूत, दलित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल (ब) डाॅ0 ओंकार सिंह पटेल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डाॅ0 एच.एन. पटेल तथा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा उ0प्र0 डाॅ0 अरूण कुमार मौर्या भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर जे.पी. धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपरिवर्तन दल ने अपनी पार्टी का सपा में विलय की घोषणा की।इसी के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कानपुर रीता कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविभूषण राजन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस महोबा मनोज तिवारी तथा अध्यक्ष विमुक्त जाति घुमंतू जनजाति जागरण समिति के अध्यक्ष चै0 प्रदीप वर्मा, सईद खां, अध्यक्ष नगर पंचायत बभनान बस्ती, सागर शर्मा, एडवोकेट मंजूलता मानव परमार्थ लीगल सेल प्रेसीडेंट ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की है।


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम तथा प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने बिना शर्त सपा को समर्थन देने की घोषणा की। आज समाजवादी पार्टी में गुलिस्तान किन्नर एकता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमान चौधरी के साथ रोशनी किन्नर, मोहिनी किन्नर, साक्षी मीना तथा लक्ष्मी किन्नरों ने संकल्प लिया कि वे सपा की बहुमत की सरकार बनाने और अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। इस अवसर पर बबलू बिन्द, प्रदीप मोदनवाल के साथ शोध छात्रा सुदामा सुजाता यादव भी मौजूद थी।इस मौके पर विभिन्न संगठनों तथा नेताओं की ओर से अखिलेश यादव को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह, लोक माता अहिल्याबाई के तथा 1857 के अमर शहीद गोंड राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह और महात्मा गौतम बुद्ध का चित्र देकर सम्मानित किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम किशोर अग्रवाल, जयशंकर पाण्डेय पूर्व विधायक तथा कमलेश यादव की पुस्तकों के विमोचन के साथ सर्वश्री मनोज यादव गोलू, सिद्धांत यादव तथा आशीष यादव के गीतों को भी लांच किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button