सपा का घेरा कार्यक्रम संपन्न


लखनऊ – उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती सरोजनी नायडू के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशनुसार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपतराय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर जिला/महानगर महिला सभा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचारगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं महानगर महिला सभा अध्यक्ष किरन पाण्डेय ने किया एवं संचालन छात्र नेता पूजा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ महानगर अध्यक्ष सुषील दीक्षित, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, महानगर महासचिव सौरभ सिंह यादव ने किया, समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी ने उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं महिला सम्बधी मुद्दों जैसे उत्तर प्रदेश में महिलाऐं एवं बच्चियों की सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बेलगाम अपराध-बलात्कार, महिला शिक्षा में उपेक्षा, घरेलू हिंसा, राजनीतिक उपेक्षा, गरीब-निराश्रित महिलाओं की पेंषन की समस्या, महंगाई में घर चलाने में समस्या, बढ़ते रसोई गैस सलेण्डर के दाम, सपा के समय में महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090 की भाजपा सरकार में दुर्दषा, महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी, प्रसूति सेवाओं की कमी, पोषण समस्याऐं, आषा एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की नौकरी में भेदभाव, अपेक्षाकृत कम वेतन आदि तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे।

जिलाध्यक्ष महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव ने महिलाओं के मुद्दों पर वर्तमान उत्तर प्रदेष की भाजपा सरकार को घेरतें हुए कहा कि महिलाओं के लिए कोई भी लाभप्रद योजना वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक नहीं चलाई गयी है।कार्यक्रम में पूर्व सदस्य विधान परिषद डाॅ0 मधु गुप्ता, महिला सभा जिला महासचिव कामिनी पटेल, महानगर महासचिव कहकसा सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, वन्दना चतुर्वेदी, रजिया नवाज, कमला यादव, एडवोकेट ममता यादव ,मधुलिका यादव, फरहाना सिद्दीकी, सुहागवती, रंजना शर्मा, ज्ञानवती रावत, कीर्ति सिंह, अपूर्वा वर्मा, मुन्नी पाल, उपाध्यक्ष ममता रावत, सुधा यादव, शीला यादव, विभूति शुक्ला, अजरा मुस्ताक, सुषमा निर्मल, जीनत कौसर, मीनू यादव, सीमा लोधी, रूकसाना, जूली सिंह, सुमन यादव, उर्मिला रावत, लक्ष्मी यादव, ममता वर्मा, मंजू यादव, माधुरी यादव, सुनीता यादव, किरन यादव, उमा मिश्रा, ममता यादव, रष्मी, शीबा खान, सलमा खान, कोमल गुप्ता, आषा यादव, गीता लोधी, रेहाना हूदा, मेहनाज खान, तहसीन बानो, शीला यादव, शुभी खान के साथ हजारों महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button