सपा का प्रतिनिधिमण्डल जायेगा गोण्डा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 5 सदस्यीय समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद गोण्डा जायेगा।समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल जनपद गोण्डा के मैजापुर हाता विधानसभा कटरा बाजार में दिनांक 31.07.2021 को श्री मुशीर खां, श्री अमीर खां, आजम खां के घरों को सत्तापक्ष के इशारे पर चारागाह की जमीन बताकर गिरा दिया गया है जिसकी जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु दिनांक 08 अगस्त 2021 को प्रतिनिधिमण्डल जनपद गोण्डा पहुंचेगा।


समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल में आनन्द स्वरूप उर्फ पप्पू यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोण्डा, महफूज खां एम.एल.सी., रामविशुन आजाद पूर्व विधायक, बैजनाथ दूबे पूर्व विधायक तथा अफजल खान जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 5 सदस्यीय समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद गोरखपुर जायेगा।प्रतिनिधिमण्डल गोरखपुर विश्वविद्यालय में गृृह विज्ञान की छात्रा की गला घोटकर की गयी हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु दिनांक 08 अगस्त 2021 को जनपद गोरखपुर पहुंचेगा।


समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल में लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा उत्तर प्रदेश/पूर्व एम.एल.सी., सर्वश्री मिठाई लाल भारती वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी बलिया, बृजेश कुमार गौतम गोरखपुर, नगीना प्रसाद साहनी निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोरखपुर, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button