सपा कार्यकर्ता गावं गली में साइकिल से ढूढेंगे विकास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर फिर ताकत दिखाएगी। पार्टी जनसमस्याओं के मसले पर लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल 05 अगस्त 2021 को समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राजधानी में साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। दो हजार से ज्यादा युवा कल राजधानी की सड़कों पर समाजवादी पार्टी के झण्डों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साइकिल चलायेंगे।


अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 05 अगस्त 2021 की साइकिल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन इस पूरी अवधि में विकास तो कहीं दिखा नहीं हर तरफ तबाही ही दिखाई दी हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समय और संसाधन का दुरूपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है।

अखिलेश यादव साइकिल से 05 अगस्त 2021 को समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से 10ः00 बजे चलकर जनेश्वर मिश्र पार्क, पहुंचेंगे। डिम्पल यादव, पूर्व सांसद कन्नौज में साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी।लखनऊ में समाजवादी साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से प्रारम्भ होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल चौराहा होते हुए साढ़े छः किलोमीटर की दूरी तय करके पार्क पहुंचेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 05 अगस्त 2021 को जनेश्वर मिश्र का 89वां जन्मदिवस है।


भाजपा ने राजनीति की गरिमा को बहुत क्षति पहुंचाई है। झूठ और पाखण्ड के सहारे उसने वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराकर जनता को बरगलाने का काम हो रहा है। विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने एक ईंट नहीं रखी। समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना काम बताकर अपने दिन बिताए है। ऐसी कोई सरकार नहीं दिखी है जिसके समय उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ने के बजाय उल्टी दिशा में पिछड़ता गया हो।

साइकिल यात्रा को एक तरह से विरोध प्रदर्शन के नजरिये से भी देखा जा रहा है। इस यात्रा के सहारे सपा यूपी के भीतर बेलगाम महंगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, आरक्षण पर संघी प्रहार, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार व आजम खां को जेल जैसे मुद्दों को उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराएगी।


अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष का निर्णय किया है। साइकिल यात्रा का उद्देश्य मोहम्मद आज़म खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर लगाये गए तीन काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर संघी प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतों के खिलाफ जनरोष दर्ज करना है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button