सपा ने लखीमपुर खीरी जाकर किसान आंदोलन के शहीद परिवारों पांच-पांच लाख का चेक दिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने निघासन लखीमपुर खीरी जाकर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान परिवारों व घायलों से मुलाकात की। मृतक पत्रकार रमन कश्यप समेत पांच मृतक किसान परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये धनराशि का चेक दिया। नौ घायल किसानों को एक-एक लाख रूपया का चेक दिया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने मृतक पत्रकार रमन कश्यप निवासी निघासन की पत्नी आराधना देवी, मृतक किसान लवप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह निवासी ग्राम चैखड़ा फार्म भगवन्त नगर त्रिलोकपुर पलिया खीरी व मृतक किसान नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर निवासी ग्राम नामदार पुरवा, अमेठी रामनगर, जहबरी खीरी के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये धनराशि का चेक सौंपा।


श्री नंदा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के संदेश को इन परिवारों से साझा किया कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ है। भाजपा के जुल्म का अंत निकट है। किसान आंदोलन में घायल किसानों से मुलाकात कर सभी को एक-एक लाख रू0 का चेक दिया। घायल किसान सुखवंत सिंह निवासी सहते पुरवा लाघौरी निघासन खीरी, घायल किसान सुरजीत सिंह पलिया मार्ग निघासन, घायल किसान शमशेर सिंह ग्राम भैरवपुर कटसौहा बैररिया सेमरा खीरी, घायल किसान बलजिंदर सिंह भैरमपुर खेरिया सेमा बाजार लखीमपुर से मुलाकात कर हाल जाना व इन सभी को एक-एक लाख धनराशि का चेक दिया। वहीं घायल किसान तजेंद्र सिंह विर्क रुद्रपुर उधमसिंह नगर, हरविंदर सिंह बंजारन टांडा नानपारा, हरदीप सिंह ग्राम भुकसौरा बिलासपुर, रामपुर, हरपाल सिंह निवासी दुर्गापुर दिनेशपुर को पार्टी के पदाधिकारी सभी को एक-एक लाख रुपए धनराशि चेक देंगे।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हत्यारी सरकार है। किसान शांति पूर्वक विरोध दर्ज करा रहे थे जिसको बीजेपी बर्दाश्त न कर सकी। निर्दोष किसानों को अपने गाड़ियों के टायरों से कुचल दिया गया। भाजपा भारत के लोकतंत्र को टायरों से रौंद रही है। उंन्होने कहा कि सपा की यूपी में जीत पूरे भारत देश की जीत होगी। देश को बचाने के लिए भाजपा को हराना व अखिलेश यादव के अगुवाई में सरकार बनाना होगा।श्री नंदा बाढ़ पीड़ितों से भी मिले व उन्हें राहत सामग्री दी। इसके बाद एक निजी हाल में सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधानसभा के सभी आवेदकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।इस दौरान एमएलसी शशांक यादव, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, महासचिव अंसार महलूद, एमएलसी कुलदीप सिंह भुल्लर शेखर यादव, मुन्ना यादव, रामसरन भार्गव, हिमांशू पटेल, संदीप, अमित, राम कुमार यादव, सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button