Wednesday, May 20, 2026
Advertisement
Home राजनीति सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा देवरिया से गोरखपुर पहुंची

सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा देवरिया से गोरखपुर पहुंची

214

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सपा की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा आज देवरिया से गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर के छोटी चौरी चौरा में यात्रा का स्वागत एमएलसी संतोश यादव सनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, काली शंकर यादव, नरसिंह समेत सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया। अन्य कई स्थानों पर स्वागत हुआ।


गोरखपुर में पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद, पूर्व विधायक राजमती निषाद, इंजीनियर दूध नाथ केवट, नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ0 मोहसिन खान, अवधेश यादव, रजनीश यादव, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, अशोक यादव, अखिलेश यादव, जितेन्द्र यादव, इन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया।


कार्यक्रमों में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, रविन्द्र निषाद समेत अन्य नेता समर्थकों के साथ मौजूद रहे। इससे पूर्व देवरिया से गोरखपुर के रास्ते में एमएलसी राम सुन्दर दास निषाद, रमाशंकर विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष डाॅ0 दिलीप, पूर्व विधायक गजाला लारी, अनुग्रह नारायण सिंह, मनबोध प्रसाद, जेपी जायसवाल, विजय प्रकाश यादव, मनीष सिंह, ब्रजेश यादव, पी.डी. तिवारी, अवनीश यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत अभिनंदन किया।


गोरखपुर में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं में श्री नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक परम्पराओं को नहीं मानती है।


भाजपा बाबा साहब अम्बेडकर के बनाए संविधान का सम्मान नहीं करती न जनता से किए वादे पूरा करती है। भाजपा झूठे वादे करती है। आज डीजल का दाम बढ़ गया है। सिंचाई और बीज के दाम बढ़ गए हैं। लेकिन यह सरकार किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं दिला रही। श्री पटेल ने कहा कि सपा सरकार में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्राओं सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलायी गयी। भाजपा सरकार ने उन्हें रोक दिया। विकास अवरुद्ध कर दिया।