सपा ने हमेशा राजभर का शोषण किया-स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय मानव समाज पार्टी के केवट रामधनी बिंद बीजेपी में शामिल।शोषित समाज पार्टी मुसहर नेता बाबूलाल राजभर बीजेपी में शामिल।मानव हित पार्टी कृष्ण गोपाल कश्यप बीजेपी में शामिल।भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी भीम सिंह बीजेपी में शामिल।भारतीय समता समाज पार्टी महेंद्र प्रताप बीजेपी में शामिल।जनता समझदार है, सब दिखाई दे रहा,पहले राम को गाली देते थे, बोलते थे अस्तित्व नहीं है।आज वह राम मंदिर में जाकर मत्था टेक रहे।व्यक्ति विकास और सम्मान के नाम पर वोट देगा, जाति के नाम पर ही। विपक्षी कुछ भी कर लें होने वाला कुछ नहीं।हर व्यक्ति स्वतंत्र है जिससे चाहे गठबंधन करे।सपा का राजभर का कोई रिश्ता नही।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार को हिस्सेदारी मोर्चा के सात घटक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना सहयोग व समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में हिस्सेदारी मोर्चा के घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गांव,गरीब,किसान,शोषित,पीड़ित,वंचित व समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों और योजनाओं की सराहना की। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों से प्रभावित होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का निर्णय लिया। 


राज्य मुख्यालय पर बुधवार को हिस्सेदारी मोर्चे के घटक दलों भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द, मुसहर आन्दोलन मंच (गरीब पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमा वनवासी, शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल राजभर, मानवहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह कश्यप, भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान व भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सहयोग व समर्थन देेने का पत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा। 


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में समर्थन व सहयोग करने के लिए हिस्सेदारी मोर्चा के घटक दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति से बड़ा समाज होता है और समाज से बड़ी पार्टी। इसी तरह पार्टी से बड़ा देश और इस समय देश को आवश्यकता है आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क्योंकि सभी गरीबों का पक्का मकान बनाना है। 2024 तक जो गरीब बचे हैं उन सभी गरीबों को पक्का मकान देना है, शौचालय देना है, आयुष्मान का कार्ड देना है, बिजली का कनेक्शन देना है, स्वास्थ्य और शिक्षा भी फ्री करना है ताकि उनका इलाज हो सके, शिक्षा हो सके, छात्रवृति मिल सके। इसलिए लोगों को मानना है कि केंद्र व प्रदेश में मोदी-योगी सरकार होना आवश्यक है।  

 
श्री सिंह ने कहा कि आज आदरणीय मोदी -योगी योगी के शासन में कानून का राज है और जब कानून का राज होता है तो गरीबों का सम्मान होता है, भ्रष्टाचार नहीं होता, गुंडागर्दी नहीं होती, अपराध नहीं होता। आम जनता यह जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज रहेगा और गरीबों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने देखा है कि कैसे सपा शासनकाल में गुंडागर्दी होती थी, कैसे भ्रष्टाचार होता था। इसलिए अब भाजपा सरकार का सुशासन देखने के बाद हर व्यक्ति विकास के नाम पर वोट देगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट देगा, प्रदेश के विकास के लिए वोट देगा, बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए वोट देगा, अपने परिवार के सम्मान के लिए भाजपा को वोट देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button