विधानसभा चुनाव में 400 सीट जीत सकती है सपा- अखिलेश यादव

“नई हवा है, नई सपा है बुजुर्गों का हाथ, युवा का साथ” नारे के साथ अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव का किया आगाज।

स्व0 जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर सादर नमन! आइए स्व. जनेश्वर जी के आदर्शों को समर्पित ‘साइकिल यात्रा’ का हिस्सा बनें और ‘लोकतांत्रिक क्रांति’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनहितकारी मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ें।400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव।

लखनऊ। अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा शुरू करने से पहली प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दावा किया, “सरकार हर मुद्दे पर नाकाम है।अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है।। आज तो स्थिति ऐसी है कि भाजपा के पास प्रत्याशी कम पड़ जाएंगे। प्रत्याशी टिकट ही नहीं मांगेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है।

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कार्यालय से साइकिल यात्रा निकली। अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट अभिषेक शर्मा ओर चैम्पियन साइकिल क्लब लखनऊ के भी साइकिल यात्रा में भागीदारी की।लखनऊ की सड़कों पर आज आम जनता ने भी अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। लाखों लोगों के हुजूम से आज लखनऊ सहित पूरा प्रदेश सपामय हो गया।अखिलेश यादव जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों से आकाश गूंजने लगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ”यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश” भी जारी किया।

05 अगस्त को जननायक जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपनी सेना के साथ उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद एवं तहसील स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली।अखिलेश यादव ने अपने सेनापति को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपद एवं तहसीलों में साइकिल यात्रा निकाले उत्तर प्रदेश सरकार के साडे 4 वर्षों के झूठ,भ्रम और प्रचार का विकास ढूंढने का प्रयत्न किया। जनपद से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार उन्हें उत्तर प्रदेश के किसी जनपद से भाजपा के जुमले सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का आधार ही नहीं मिला।उत्तर प्रदेश का जनपद हो या राजधानी मुख्यालय लगभग सभी जगह पर अखिलेश यादव की सरकार में किए गए शिलान्यास एवं उद्घाटन के स्थान पर भाजपा सरकार ने अपना सिलावट लगा दिया है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार से समाज में भय का माहौल है और जनमानस डर कर विरोध नहीं कर पा रह है। जनमानस में अखिलेश सेना की अपील पर बताया कि आगामी चुनाव में हम अखिलेश यादव को अपना नेतृत्व देने जा रहे हैं।वर्तमान सरकार में हमारी मूल खेती किसानी भी नहीं हो पा रही है महंगाई से हम त्राहि-त्राहि को मजबूर हैं, यहां तक हमें समय पर यूरिया खाद भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है वहीं दूसरी तरफ योगी के छुट्टा जानवर हमें 24 घंटा खेतों की रखवाली करने पर मजबूर कर रहे हैं।


अखिलेश यादव के स्वागत के क्रम में जियामऊ चौराहे पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा एवं सोनू कन्नौजिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों पर फूलों की वर्षा हुयी और लाल-हरे रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए।1090 चौराहे पर मुकेश शुक्ला के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। महिला वूमेन हेल्प लाईन के पास अधिवक्ता जितेन्द्र यादव जीतू ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया।


    समाजवादी सरकार में निर्मित जेपी एनआईसी गेट के सामने नवीन धवन बंटी एवं देवेन्द्र सिंह जीतू ने मंत्रोच्चारण के बीच अखिलेश यादव का स्वागत किया और राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट किया। डाॅ0 आशुतोष वर्मा के साथ कई चिकित्सकों ने भी साइकिल यात्रियों का अभिनंदन किया। लोहिया पार्क गेट के सामने लखनऊ बार की अधिवक्ता ममता सिंह एवं समीर सिंह के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। गोमती नगर में दयाल चौराहे पर मोहम्मद अरमान एवं राजन त्रिवेदी और लखनऊ महिला सभा की ओर से मीरा वर्धन एवं जरीना उस्मानी की अगुवाई में साइकिल यात्रियों का स्वागत हुआ। दयाल चैराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क के बीच राम सागर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया।जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने साइकिल यात्रियों के लिए समाजवादी रसोई के द्वारा भोजन का प्रबन्ध किया।

भाजपा राज में बढ़ा अन्‍याय और अत्‍याचारअनुराग यादव

स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सादर नमन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी साइकिल यात्रा का आरंभ किया। केवल समाजवादी संस्कार ही नई पीढ़ी को बेहतर दिशा एवं दशा देने का सामर्थ रखते हैं।सरोजनी नगर विधानसभा से अनुराग यादव ने तहसील तक साइकिल यात्रा निकाली। अनुराग यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में अन्याय,अत्याचार,बलात्कार,शोषण बढ़ा है और महिलाओं का अपमान हुआ है। सड़क-बिजली-पानी सभी का अकाल है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर बेहद कमजोर साबित हुई है। मंहगाई, बेरोजगारी, नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा और किसानों के ऊपर काले कृषि कानूनो की मार भाजपा राज की देन है।

किसानों को लागत का डेढ़ गुना तो मिला नहीं। एमएसपी उसे मिलने वाली नहीं है,ऐसे में किसानों की आय 2022 तक दोगुना कैसे होगी। रसोई गैस के दाम 900 रुपये तक पहुंच गए हैं। समाजवादी सरकार में विकास सबके लिए था। समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान है और सबके साथ न्याय होता है।भाजपा नेतृत्व अपने अहंकार में डूबा हुआ है। उसने जनहित के मामलों की पूर्णतया उपेक्षा की है और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन की चिंता की है।आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।योगी के मिसमैनेजमेंट की वजह से उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों की जान कोरोना ने ली है, सिर्फ योगी की लापरवाही की वजह से लाखों परिवारों के घर के चिराग बूझे हैं। सरकार जहां विज्ञापन पर इतना खर्चा कर रही है अगर वह धन कोरोना पीड़ित परिवारों के लिए कर देती तो उनका कुछ भला हो जाता लेकिन योगी सरकार सिर्फ मनी प्लानिंग में ही लगी हुई है उसका आम जनमानस के प्रति कोई संवेदना नहीं है। योगी सरकार में महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।


                                                                 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button