17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन-जिलाधिकारी

जनपद में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का किया जायेगा आयोजन।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक जनपद में सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। उन्होने बताया है कि दिनांक 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर, 18 सितम्बर को निःशुल्क परीक्षण शिविर-स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 19 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन, 20 सितम्बर को स्वच्छता अभियान-सामान्य कार्यक्रम, 21 सितम्बर को स्वच्छता अभियान-अमृत सरोवर, 22 सितम्बर को जल ही जीवन-कैद द रेन कार्यक्रम, 23 सितम्बर को वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम, 24 सितम्बर को कृत्रिम अंग उपकरणों वितरण कैम्प, 25 सितम्बर को पण्डित दीनदयाल जयन्ती-मन की बात, पुष्पांजलि एवं विचार प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम, 26 सितम्बर को विविधता में एकता कार्यक्रम, 27 सितम्बर को शुभकामना/अभिनन्दन पत्र का कार्यक्रम एवं 28 सितम्बर को प्रबुद्धजन/बुद्धिजीवी सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा दिनांक 29 सितम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर स्टॉल, 30 सितम्बर को टी0बी0 मुक्त राष्ट्र कार्यक्रम, दिनांक 01 अक्टूबर को वृक्षारोपण का कार्यक्रम तथा 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती-खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजत किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभागीय निदेशक, उपायुक्त उद्योग/जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, उपायुक्त श्रम रोजगार-मनरेगा, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम/सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि कार्ययोजना के अनुसार सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button