समाजवादी जन चौपाल

समाजवादी जन चौपाल बिंद, निषाद, केवट, मल्लाह यात्रा, पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद के नेतृत्व में आज जनपद बलिया पहुंची। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व जिला महासचिव जिलाध्यक्ष छात्र सभा जलालउद्दीन, बबलू बिंद, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनिकेत साहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


विधान सभा सदर बलिया में बिंद निषाद बाहुल्य ग्राम पंचायत भीखपुर में चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में बिंद निषाद समाज के लोगों ने कहा कि हम सब को बहका दिया गया था लेकिन अब हम जागरूक हो गए हैं अब कोई बीजेपी का नेता हमें गुमराह नहीं कर सकता। ‘हम सब अब ठान चुके हैं, श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री मान चुके हैं‘, ‘मिट गया कलेश, अब 22 में अखिलेश‘ नारे के साथ जन चैपाल में बिंद निषाद समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button