Thursday, April 30, 2026
Advertisement
Home राजनीति समाजवादी व्यापार सभा का 21 नवम्बर को सम्मेलन

समाजवादी व्यापार सभा का 21 नवम्बर को सम्मेलन

174

समाजवादी व्यापार सभा आगामी 21 नवम्बर 2021 को प्रदेश व्यापारी सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।समाजवादी व्यापार सभा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय गर्ग तथा संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। समाजवादी व्यापार सभा के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त मण्डलों के प्रभारी मौजूद रहे। पवन मनोचा उपाध्यक्ष ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाईं।बैठक में प्रदीप जायसवाल,अजय सूद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, केशव बाबू शिवहरे, सोनू कनौजिया, श्यामजी गुप्ता, आशीष रस्तोगी, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप पाण्डेय, नंदकिशोर शिवहरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।