Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home राजनीति उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज-भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज-भूपेंद्र चौधरी

307
उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज-भूपेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज-भूपेंद्र चौधरी
हिमांशु दुबे
हिमांशु दुबे

मऊ/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। संगठित अपराध और अपराधी अब घुटनों के बल आ गये है। अपराधी मिट्टी में मिल चुके है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के साथ मंत्रणा की। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज-भूपेंद्र चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए विपक्ष ने अपराध, भ्रष्टाचार और स्वार्थी राजनीति का गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही भाजपा का बूथ कार्यकर्ता मैदान में उतरेगा, विपक्षी गठबंधन को ध्वस्त करके उनकी उम्मीदों को धराशाई कर देगा। उन्होंने कहा कि आमजनमानस का विश्वास मोदी जी और योगी जी पर अटल और अडिग है। हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।


भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सेवा-सुशासन तथा गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ रहा है। प्रदेश में सकारात्मक, विकासपरक तथा भयमुक्त वातावरण चल रहा है। यह सब हमारे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथों पर को गई जी तोड़ मेहनत की बदौलत संभव हो सका है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत आधारस्तंभ हैं। सरकार की जनहितकारी योजनाएं हमारे कार्यकर्ता जन-जन तक पहंुचा रहे हैं।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आह्वाहन किया की बूथ के कार्यकर्ता अपने अपने बूथ के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं से सम्पर्क करके सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और नीतियां पहुंचायें तथा प्रत्येक मतदाता को मतदान केन्द्र पहुंचाने की जिम्मेदारी के साथ काम करें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्यप्रताप शाही, बेबीरानी मौर्य, अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह, गिरीश यादव, दानिश आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज-भूपेंद्र चौधरी