झाँसी में शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

 

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम ”बूथवार शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर“ के चौदहवें दिन आज झाँसी जिले में शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ0 मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने शिक्षा मित्रों की नौकरी छीनकर, वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय रोककर पहले ही उनकों आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। अब सत्ता की कुर्सी हिलते देख किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों पर हमले कराना शुरू कर दिया है। घटना के कुछ दिन भाजपा मंत्री के बयान में ही बढ़ी है।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं कृभको के अध्यक्ष डॉ0 चंद्र पाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश कश्यप एवं संचालन जिला महासचिव श्री के. के. यादव ने किया।

डॉ0 मान सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत जिला मैनपुरी में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 कमलेश यादव ने शिक्षकों को सम्बोधित किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, श्याम सुन्दर सिंह यादव पूर्व एम.एल.सी., दीप नारायण यादव, महेश कश्यप, रमा निरंजन, डॉ0 अशोक यादव, शिक्षक नेता अशोक राठौर, तिलक चंद्र अहिरवार, मयंक सिंह यादव, पप्पू सेठ, छत्र पाल सिंह, शैलेश खरे, डॉ0 रामजी यादव, दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा प्रयागराज, आदित्य सिंह, सलमान परीक्षा, इंजी. सिंह व्रत सिंह यादव, इंजी. जितेंद्र सिंह, रीना यादव, प्रज्वल सिंह, मो. आरिफ खान, नंदिनी समाधिया, लखन लाल यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, डॉ0 शरद, आर एन सिंह, देवेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, प्रेम सागर, शिव वीर, इंद्रवीर, गोपाल, आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button