बूथवार शिक्षकों की भूमिका,संवाद से समाधान की ओर

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ0 मान सिंह यादव ने आज सहारनपुर जिले में “बूथवार शिक्षकों की भूमिका, संवाद से समाधान की ओर” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश एवं प्रदेश के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित आम आदमी के साथ धोखा किया है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा पूँजीपतियों के हाथों देश को बेंच देने का मन बना चुकी है। संविधान और आम आदमी का सम्मान खतरे में है। इनकी जन विरोधी नीतियों का लोकतान्त्रिक तरीके से विरोधी करने वालों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजनें अथवा बुलडोजर या कार चढ़ा कर चुप कराने का काम किया जा रहा है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

कार्यक्रम को विधायक संजय गर्ग, चौधरी रूद्रसैन, कार्तिकेय राना, जगपाल दास, सरफराज खान, दीपक यादव, स्वामी राजवीर सिंह, विनोद तेजीयन, वाजिद अली, भूपेंद्र मौर्या, प्रवीण, डॉ निर्भय गुर्जर, दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा प्रयागराज, महताब अली, लोकेश पवार, अनिल कुमार, दुर्योधन सिंह, केहर सिंह, अमित प्रधान, कमलजीत प्रधान, अमन बर्मन, डॉ0 अखिलेश, मोहन राना, प्रवीण गौतम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button