योगी सरकार में सड़कें खस्ताहाल

योगेंद्र यादव

अयोध्या। यह सड़क रुदौली से अमानीगंज को जोड़ने वाले मार्ग की है,जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है और उसके बाद यह विधानसभा क्षेत्र रुदौली को मिल्कीपुर क्षेत्र से जोड़ती है। खुद रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव इसी मार्ग से आते-जाते हैं, उसके बावजूद इस रोड का बुरा हाल है हर एक कदम पर सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पढ़ चुके हैं। केवल 6-7 किलोमीटर, वाले इस रोड पर यात्रा करने में आपको डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार इस मार्ग का 8.2 किलोमीटर बनने का टेंडर शासन से मंजूर हो चुका है। लेकिन अभी तक जमीनी हकीकत में यहां पर कोई काम शुरू नहीं किया गया है। योगी सरकार में सड़कें खस्ताहाल

कागजों में कई बार दिखाया जा चुका है,सड़क पर किया गया विकास कार्य

इसके लिए पूर्व में प्रशासन के माध्यम से धन भी आवंटित कराया गया। लेकिन पूर्व में प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्य के दावे सरकार के विकास कार्यों का मखौल उड़ा रहे हैं। और सड़क पर दिखाई पड़े बड़े-बड़े गड्ढे और जगह-जगह अद्धा ईंटों का भरान अब विकास कार्यो की कलई खोल रहा है। योगी सरकार में सड़कें खस्ताहाल

Related Articles

Back to top button