दूध देकर लौट रही किशोरी संग दुष्कर्म

किशोरी संग गैंगरेप का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार। दूध देकर लौट रही किशोरी संग तीन ने किया था दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार।

अजय सिंह

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी बीती देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। बाएं पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त विकास गिरी को 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया। जबकि उस दौरान फरार दो अन्य आरोपीयों की आज सुबह गिरफ्तारी की गई।

बताया गया कि दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से पुलिस आरोपियों के पीछे लगी थी। सूचना मिली की वह कहीं भागने की फिराक में हैं कि बरदह क्षेत्र में ही रात उसका पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसके फायर करने के कारण फोर्स को जवाबी गोली चलानी पड़ी। उसे घायल अवस्था में बरदह के निकट इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आरोपी विकास गिरी, दरियापुर बसही का रहने वाला है। दुष्कर्म की घटना 9 सितंबर की शाम घटित हुई, जब एक किशोरी दूध पहुंचाने के लिए घर के बगल गांव में पांच सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के यहां गई। वहां दूध पहुंचाकर लौट रही थी कि सिरफिरों ने उसे पकड़कर ज्यादती की।

बताया गया कि जिले के बरदह थाना क्षेत्र में रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक आते दिखा ताे पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ में पुलिस ने विकास गिरी के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपित नितेश गौड़ और अजय गौड़ निवासी बसहि दरियापुर जो फरार कि आज सुबह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button