राकेश सचान,शिवकांत ओझा और शरद वीर सिंह भाजपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान,समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और सपा के विधायक शरद वीर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।भाजपा के नेता और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज केन्द्रीय कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और सपा के विधायक शरद वीर सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने पार्टी के उत्तर प्रदेश में ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई की उपस्थिति में पार्टी शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और अंगवस्त्रम पहनाए।


धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जन कल्याण और विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जन कल्याण और विकास का जन अभियान चल रहा है, इससे प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा और सपा के जलालाबाद से विधायक शरद वीर सिंह भाजपा में शामिल हुए है।भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। पहले गुंडा, माफिया और बाहुबलियों की सरकार थी, महिला, दलित, किसान, सभी लोग भय के माहौल में जीते थे, अब वह दौर ख़त्म हो गया है, ऐसा माहौल अब दोबारा नहीं आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button