उत्तराखण्ड को मॉडल प्रदेश बनाएंगे-राजेन्द्र चौधरी

उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रभारी राजेन्द्र चौधरी सदस्य विधान परिषद ने आज ऋषिकेश में अपनी प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखण्ड के विकास पर ध्यान नहीं दिया वे अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन में ही लगी रही। इसलिए यहां बेरोजगारी और पलायन की गम्भीर समस्या पैदा हो गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन की व्यवस्थाएं चौपट है। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की राजनीति में प्रभावी हस्तक्षेप के इरादे से चुनाव मैदान में है।श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने पांच साल के कार्यक्रम में विकास के जो काम किए हैं उनका मुकाबला नहीं है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जनहित में कुछ किया नहीं सिर्फ समय गंवाया है। भाजपा ने लोकतंत्र का दमन किया है। राजनीतिक व्यवस्था सदमे में है। भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। उत्तराखण्ड के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने उत्तराखण्ड को मॉडल प्रदेश बनाने के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है।


 उत्तराखण्ड से पलायन और बेरोजगारी से निबटने के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। शिक्षा, कृषि, उद्योग क्षेत्र में जनहितकारी निर्णय लिए जाएंगे।श्री चौधरी ने कहा उत्तराखण्डवासियों को प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर और बिजली पानी के बिलों में 50 फीसदी प्रतिशत छूट दी जाएगी। चाय बागानों को पुनर्जीवित किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में जलवायु का अध्ययन कर नए चाय बागानों को लगाएंगे और टी-बोर्ड की स्थापना की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए उत्तराखण्ड प्रवासियों को वरीयता दी जाएगी। नैनीताल उच्च न्यायालय की एक बेंच की स्थापना देहरादून में की जाएगी। प्रदेश के पट्टे धारको तथा नजूल की भूमि में काबिज परिवारों के पट्टों पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।समाजवादी पार्टी ने वादा किया है कि प्रदेश में एक परिवार को एक निजी आवास बनाने के लिए रेत, लकड़ी, बजरी की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी। जंगली जानवरों से मृत्यु पर 25 लाख मुआवजा दिया जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त लोक प्रशासन दिया जाएगा।पत्रकार वार्ता में उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 एस.एन. सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष श्री एस.के. राय, एडवोकेट सीस राम कंसलवाल सहित प्रत्याशी डॉ0 कदम सिंह बालियान उपस्थित थे।
     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button