डबल इंजन सरकार से जनता निराश

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका बहुत बड़ी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी की जनता को निराश और दुःखी किया है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव होगा। समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश और देश को लेकर विजन है। विकास का माडल है। गरीबों को आगे बढ़ाने का जज्बा है। समाजवादियों ने हमेशा पीड़ितों और गरीबों को न्याय दिलाया है। जनता को समाजवादियों से उम्मीद है। समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके अन्याय, अत्याचार से खत्म करेगी और जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। डबल इंजन सरकार से जनता निराश


    विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ थी। जनता ने भाजपा के विरोध में और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट किया था लेकिन भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्ता का दुरूपयोग करके परिणाम अपने पक्ष में कराया जिससे जनता में भाजपा को लेकर बहुत नाराजगी है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के दुरूपयोग से परेशान और पीड़ित है। यही जनता भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हटाने को तैयार है। जनता भाजपा के खिलाफ वोट करेगी। जो दल भाजपा को हटाना और हराना चाहते है वे बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आयें। समाजवादी पार्टी का साथ और सहयोग दें। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समय-समय पर सभी दलों का साथ लिया है और उनको सम्मान दिया है।


    अखिलेश यादव ने कहा है कि 23 जून 2023 को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा तय होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है। समाजवादी पार्टी जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। संगठन को मजबूत करने में लगे है। समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार हर स्तर पर संघर्षरत है। भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और नफरत फैलाती है। भाजपा निर्दोषों को फर्जी केस में फंसाती है जिससे दहशत फैले। भाजपा का काम झूठ तंत्र का मायाजाल फैलाना है।


    आज पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के कारण इस भीषण गर्मी और लू में लोगों की जानें जा रही है। अस्पतालों में मौतें हो रही है। सरकार इलाज नहीं दे पा रही है। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पा रही है। भाजपा सरकार बलिया और देवरिया सहित अन्य जनपदों में बड़ी संख्या में गर्मी-लू से हुई मौतों को अपने झूठ तंत्र से नकार रही है। भाजपा सरकार इन मौतों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन व्यवहार कर रही है। जनता के प्रति ऐसा क्रूर और निर्मम रवैया किसी सरकार में नहीं देखा गया। डबल इंजन सरकार से जनता निराश

Related Articles

Back to top button