सपा का साइकिल यात्रा से भाजपा के काले कारनामों पर विरोध प्रदर्शन

अखिलेश यादव करीब साढ़े छह किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। वह सपा प्रदेश कार्यालय से लोहिया पथ होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल से जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच अगस्त को साइकिल चलाकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 5 अगस्त 2021 को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर चलेगी।अखिलेश यादव स्वयं 5 अगस्त 2021 को लखनऊ में साइकिल यात्रा कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के काले कारनामों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।समाजवादी साइकिल यात्रा चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम महंगाई, किसानों पर कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है। प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे।


समाजवादी साइकिल यात्रा मोहम्मद आज़म खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर ‘संघी‘ प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है। इस यात्रा का प्रारम्भ प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झण्डी दिखाकर करेंगे।

अखिलेश यादव करीब साढ़े छह किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। वह सपा प्रदेश कार्यालय से लोहिया पथ होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल से जाएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने सभी जिलों में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए वरिष्ठ सपा नेताओं को लगाया है। इनमें पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक तक को जिलेवार जिम्मेदारियां दी गईं हैं। कई जिलों में संगठन के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है।


अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते जनसामान्य बुरी तरह परेशान है। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुए है जबकि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के छात्र आसमान छू रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासनतंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है।


समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा है। कमजोर वर्गों में असुरक्षा है। जन-मन की हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। श्री जनेश्वर मिश्र जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। श्री मिश्र युवा शक्ति को सशक्त और संघर्षशील बनाने की प्रेरणा देते रहे थे। 5 अगस्त 2021 को उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी उन्हें उन्हीं के बताए रास्ते से श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे  चैनल nishpakshdastak को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। nishpakshdastak.com नाम से सर्च करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button