खेलो इंडिया खेलो के तहत खेलों को प्रोत्साहित करें

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में मण्डल के विभिन्न विधाओं के 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के प्रयासों से टोक्यो ओलम्पिक में विभिन्न विधाओंमें अब तक के सबसे बड़े खिलाड़ियों के दल ने प्रतिभाग किया,कोरोना काल के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में भी ओलम्पिक मेंखिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।चुनौतियों के बीच श्रेष्ठ अवसर की तलाश के लिए खिलाड़ी हमेशा सजग रहते हैं ।प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया खेलो’ के तहत खेलों को लगातार प्रोत्साहित किया,प्रदेश सरकार भी खेल व खिलाड़ियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है।लखनऊ में खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें टोक्यो ओलम्पिक में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।स्वर्ण पदक विजेता को 02 करोड़ रु0, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड रु0, कांस्य पदक विजेता को 01 करोड़ रु0, पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 01 करोड़ रु0 तथा महिला हाकी टीम की प्रत्येकखिलाड़ी को 50-50 लाख रु0 प्रदान किये जायेंगे,इस आयोजन में खेलों के कोच को सम्मानित किया जायेगा।राज्य के सभी 75 जिलों से 75-75 खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जायेगा । राज्य सरकार खिलाड़ियों की मदद में कोई कोताही नहीं होने देगी,उन्हें जहां भी जिस संसाधन की आवश्यकता होगी, उसे मुहैया करायेगी।प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने की शुरूआतकरने जा रही है, इसके लिए अच्छे खेल प्रशिक्षकों को तैनात किया जायेगा ।


लखनऊ।
आज जनपद गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में गोरखपुर मण्डल के विभिन्न विधाओं के 75 खिलाड़ियों को योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान श्री अमरनाथ यादव, अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज श्री गजेन्द्र राय, राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी, राष्ट्रीय स्तर की हाकी खिलाड़ी सुश्री मुस्कान पासवान, जिम्नास्ट श्री विवेक यादव, वेटलिफ्टर श्री विकास चौहान, राज्य स्तर के तैराक सौरभ शुक्ला, राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी सुश्री क्षमा गुप्ता तथा हैण्डबाल खिलाड़ी सुश्री मुक्ता तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से टोक्यो ओलम्पिक में विभिन्न विधाओं में अब तक के सबसे बड़े खिलाड़ियों के दल ने प्रतिभाग किया है। कोरोना काल के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चुनौतियों के बीच श्रेष्ठ अवसर की तलाश के लिए खिलाड़ी हमेशा सजग रहते हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिलाड़ीगण इसका सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘खेलो इंडिया’ के तहत खेलों को लगातार प्रोत्साहित किया है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार भी खेल व खिलाड़ियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। खिलाड़ियों की हर सम्भव मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही लखनऊ में खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें टोक्यो ओलम्पिक में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। स्वर्ण पदक विजेता को 02 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रुपये, कांस्य पदक विजेता को 01 करोड़ रुपये, हॉकी पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को भी 01 करोड़ रुपये तथा महिला हाकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में खेलों के कोच को भी सम्मानित किया जायेगा। इनके अलावा, राज्य के सभी 75 जिलों से 75-75 खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की मदद में कोई कोताही नहीं होने देगी, उन्हें जहां भी जिस संसाधन की आवश्यकता होगी, प्रदेश सरकार उसे मुहैया करायेगी। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने की शुरूआत करने जा रही है। इसके लिए अच्छे खेल प्रशिक्षकों को तैनात किया जायेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं खेलों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button