वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करें-प्रमुख सचिव

जनपद में वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करें-प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत जिला पर्यावरण समिति की बैठक प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश/ नोडल अधिकारी प्रतापगढ़ सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बार जिन विभागों को वृक्षारोपण के जो लक्ष्य दिए गए हैं उसका शत प्रतिशत अनुपालन करें और वृक्षारोपण कराएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन से जोड़ा जाए, जो पौधे लगाए जाएं उनकी सुरक्षा भी की जाए और सभी लोग पौधों के साथ जियो टैगिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में वृक्षारोपण के लक्ष्य की पूर्ति की अवश्य की जाए, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरती जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button