प्रधानमंत्री आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह का करेंगे शुभारम्भ Prime Minister will inaugurate the grand Deepotsav celebrations in Ayodhya today

प्रधानमंत्री आज 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे, मुख्यमंत्री आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा,प्रधानमंत्री भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 23 अक्टूबर, 2022 को जनपद अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री सर्वप्रथम भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करंेगे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री जी श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे तथा नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे। प्रधानमंत्री जी राम जी पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे। तदोपरान्त वह नया घाट पर आयोजित ग्रीन एण्ड डिजिटल फायरवकर््स का अवलोकन करेंगे।प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री जी राम कथा पार्क में शोभा यात्रा का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री जी प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी के स्वरूपों के अवतरण एवं भरत मिलाप कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे श्रीराम दरबार के साथ श्री राम कथा पार्क आएंगे और श्रीराम व माता जानकी का पूजन-वन्दन करेंगे।

CM योगी Schedule/23 अक्टूबर-दीपोत्सव-

★12.15 बजे- प्रस्थान,लखनऊ से

★12.45 बजे- आगमन,हेलीपैड, रामकथा पार्क,अयोध्या

★12.50 बजे- प्रस्थान हेलीपैड से अयोध्या स्थलीय निरीक्षण करते हुए

★1.50 बजे- आगमन, सरयू अतिथि गृह, अयोध्या

★3.05 बजे- आगमन,रामकथा पार्क,अयोध्या

3.05 बजे से 3.10 तक- शोभायात्रा का अवलोकन

●3.10 से 3.20 तक- श्रीराम सीता व लक्ष्मण के स्वरूपों का अवतरण, व भरत मिलाप

●3.20 से 3.35 तक- श्रीराम दरबार के साथ रामकथा पार्क में मुख्य कार्यक्रम/श्रीराम जानकी का वंदन पूजन

★3.35 बजे- प्रस्थान, रामकथा पार्क से

★3.45 बजे- आगमन,हेलीपैड,साकेत डिग्री कॉलेज

●3.45 से 4.20 तक- प्रधानमंत्री आगमन,स्वागत अभिनन्दन-साकेत डिग्री कॉलेज

★4.25 बजे- प्रस्थान, साकेत डिग्री कॉलेज

★4.30 बजे- आगमन, श्रीरामजन्मभूमि,अयोध्या

●4.30 से 5.10 तक- प्रधानमंत्री द्वारा श्रीरामजन्मभूमि में भगवान श्रीराम लला की पूजा अर्चना/श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन ,निरीक्षण

★5.10 बजे- प्रस्थान,श्रीरामजन्मभूमि से

●5.15 से 5.45 बजे तक- प्रधानमंत्री द्वारा श्रीराम राज्याभिषेक, श्रीरामकथा पार्क

★5.45 बजे- आगमन,सरयू अतिथि गृह

★6 बजे- आगमन,नया सरयू घाट

●6. बजे से 6.10 तक- सरयू जी की आरती,नया घाट

★6.15 बजे- आगमन, राम की पैड़ी,अयोध्या

●6.15 से 6.55 तक- दीपोत्सव कार्यक्रम

●7 बजे से 7.15 तक- ग्रीन एंड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन- नया सरयू घाट

★7.20 बजे- प्रस्थान, नया सरयू घाट

★7.30 बजे -आगमन हवाई पट्टी, अयोध्या

★7.30 से 7.35 बजे तक- प्रधानमंत्री की विदाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button