राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-ट्रायल बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये कुटुम्ब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में कुटुम्ब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश जय प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 जुलाई 2021 के सम्बन्ध में प्री-ट्रायल बैठक की गयी। बैठक में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अजय कुमार त्रिपाठी एवं अलका भारती उपस्थित हुये। बैठक में प्रधान न्यायाधीश ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वादों से सम्बन्धित मामलों को पक्षकारों की सहमति के आधार पर निपटारा कराने की बात कही।

उन्होनें यह भी कहा कि कोरोना काल में अदालतों में न्यायिक कार्यो का सम्पादन नहीं हो सका, जिसके चलते अदालतों में बोझ बढ़ गया है, आपसी रजामंदी के आधार पर मुकदमों का निपटारा कराने से न किसी की हार होती है और न किसी की जीत, इसमें पक्षकरों को शीघ्र न्याय मिल जाता है और उनकों बेवजह कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ते। इसमें धन और समय की बचत होती है। बैठक का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक में पारिवारिक वादों से सम्बन्धित विद्वान अधिवक्तागण भी शामिल हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button