प्रधानमंत्री ने शिव दीपोत्सव का दृश्यावलोकन किया

जनपद वाराणसी में रविदास पार्क में स्थापित।संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।प्रधानमंत्री ने संत रविदास घाट से अलकनंदा क्रूज द्वारा गंगा नदी के घाटों पर आयोजित किए गए शिव दीपोत्सव का दृश्यावलोकन किया।प्रधानमंत्री ने सायंकाल दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती का अवलोकन किया।प्रधानमंत्री ने चेत सिंह घाट से गंगा की लहरों पर हो रहे भव्य लेज़र शो को क्रूज से देखा।


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद रविदास पार्क में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने संत रविदास घाट से अलकनंदा क्रूज द्वारा गंगा नदी के घाटों पर आयोजित किए गए शिव दीपोत्सव का दृश्यावलोकन किया।प्रधानमंत्री ने सायंकाल दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने चेत सिंह घाट से गंगा की लहरों पर हो रहे भव्य लेज़र शो को क्रूज से देखा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित थे। इनके अलावा अन्य राज्यों से आए मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button