भाजपा राज में जनता परेशान-नकुल दुबे People upset in BJP Raj – Nakul Dubey

लखनऊ। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की बैठक की। श्री दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में जनता परेशान है दुखी है। राजधानी में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का प्रकोप चरम पर है सरकार उससे निपटने में नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएसं पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जबिक नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल है फिर भी शहरों में फागिंग तक नहीं हो पा रही है। ऐस में हम सब को मिलकर इस निकाय चुनाव में बढ़ चढ़कर जिम्मेदारी निभानी है और हमें यह विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीत हासिल करते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अगर कोई विकल्प है तो वह मात्र कांग्रेस पार्टी ही है।

बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, संपूर्णानंद मिश्रा, जेपी मिश्रा, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह, तनुज पुनिया प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, बृजेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, विशाल सिंह राजपूत, राजेन्द्र पांडे, श्रीमती सुशीला शर्मा, आर एस तिवारी, बाबा जुबेर, तीरथ राज मिश्रा, सब्बीर हाशमी, राकेश पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव सर्वेश श्रीवास्तव आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बातया कि इसी परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने जनपद सहारानपुर एवं शामली में बैठक की जहां पर जनपद के कांग्रेसजन उपस्थ्ति रहे और नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिये। प्रांतीय अध्यक्ष विधायक- वीरेन्द्र चौधरी जी आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जनपद कुशीनगर तथा गोरखुपर गये जहां पर उन्होंन नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित बैठक की। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी आज अपने प्रभार क्षेत्र के जनपद बरेली एवं बदायूं गये जहां पर उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित मुद्दों पर गहन चर्चा की तथा निकाय चुनाव किस प्रकार लड़ा और जीता जाये इस पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button