लोगों को खूब पसंद आ रहा दर्द तेरा मुझे

लोगों को खूब पसंद आ रहा संजय बेडिया का सैड सॉन्ग ‘दर्द तेरा मुझे’।

महीना बसंत का है, जो प्रेम का प्रतीक माना जाता है। और प्रेम में दर्द होना लाजमी सा है। ऐसे में सिंगर संजय बेडिया ने एक सैड सॉन्ग ‘दर्द तेरा मुझे’ रिलीज किया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना बेहद सुरीला और दिल को छू लेने वाला है। संजय अपनी आवाज से दर्शकों को अपनी ओर बखूबी आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं।बेडिया फ़िल्म स्टूडियो की प्रस्तुति ‘दर्द तेरा मुझे’ बेडिया फ़िल्म म्यूजिक से रिलीज किया गया है। इसको लेकर संजय बेडिया ने कहा कि गाना बेहद शानदार है। यह सबको पसंद आने वाली है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। मैंने खुद इस गाने को खूब एन्जॉय किया है। इसके लिरिक्स बेहद खूबसूरत हैं और यह मंत्रमुग्ध करने वाला है।आपको बता दें कि संजय बेडिया का गाना ‘दर्द तेरा मुझे’ का लिरिक्स सलीम इदरीश ने तैयार किया है। जबकि म्यूजिक दिलीप सेन का है और डीओपी मुकेश बर्थवाल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button