अखिलेश यादव की लंबी उम्र के लिए कार्यकर्ताओं ने लगाए छायादार पौधे

राकेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर केसीएल पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव एवं महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, लीची, नींबू, नीम, आंवला सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। सभी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता उन्हें भविष्य में प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

READ ALSO: VISION INDIA:अखिलेश ने BJP सरकार की खोली पोल!

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी सदैव पर्यावरण संरक्षण, विकास और जनकल्याण की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधारोपण करना समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button