यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम के बच्चो ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

पंचदेव यादव

लखनऊ। राजाजीपुरम,लखनऊ सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम ब्रांच के बच्चो ने रैली निकाल नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगो को जागरूक करते हए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने स्कूल से रैली निकालते हुए कोठारी बंधु पार्क एमआईएस चौराहे पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते हुए लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।जो लोग गाड़ी चलाते हैं उन्हें दूसरों की सुरक्षा का पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए जिससे कि कोई दुर्घटना ना हो। अगर सड़क सुरक्षा का ध्यान ना रखा जाए तो उसकी वजह से हादसे बहुत ज्यादा होने लगेंगे। ‌

यह भी पढ़ें -कड़ाहे में गिरकर घायल युवक की मौत

इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होते हुए सभी लोगों को चाहिए कि खुद भी सड़क के नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें।प्रधानाचार्य कविता कामेश्वरी ने बताया यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे यातायात के प्रति लोगों में जागरूकता की अलख जलाई जा सके। प्रधानाचार्य ने बताया सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग जिसमें पैदल चलने वाले साइकल गाड़ी चालक या सार्वजनिक यातायात साधनों का उपयोग करने वाले सभी लोगो जागरूक होने की जरूरत है।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Related Articles

Back to top button