विधिक साक्षरता शिविर का नियमित करायें आयोजन-नीरज कुमार त्रिपाठी

विधिक सेवा कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालित किये जाने के सम्बन्ध में तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/तहसीलदार के साथ बैठक सम्पन्न।तहसील क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर का नियमित रूप से करायें आयोजन।तहसील समिति के सचिव राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करायें-सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में विधिक सेवा कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किये जाने के सम्बन्ध में तहसील विधिक सेवा समिति सदर, रानीगंज, लालगंज व कुण्डा से सम्बन्धित सचिव/तहसीलदार के साथ मासिक समीक्षा बैठक जनपद न्यायालय के सभागार में की गयी। बैठक की अध्यक्षता नीरज कुमार त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। समीक्षा बैठक में सचिव द्वारा तहसील विधिक समितियों के सचिवों/तहसीलदारों से उनके द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में विधिक सेवा कार्यक्रम संचालित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मासिक कार्य योजना के अनुसार विभिन्न क्षेत्रांं में विधिक सेवा कार्यक्रम संचालित किये जाने पर बल दिया गया तथा पात्र व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से विधिक सेवायें प्रदान की जाये। इनके अलावा तहसील विधिक सेवा समितियों से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वह अपने क्षेत्रों में विधिक सेवा एवं विधिक जागरूकता के लिये विधिक साक्षरता शिविर नियमित रूप से आयोजित करेगें। बैठक में यह भी कहा गया कि वह पात्र व्यक्तियों को नामिका अधिवक्ता के माध्यम से निरन्तर विधिक सेवायें उपलब्ध कराते रहेगें तथा परा विधिक स्वयंसेवकों की सहायता से जिला एवं तहसील स्तर पर लीगल एण्ड क्लीनिक की स्थापना अनिवार्य रूप से की जाये ताकि पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवायें निर्वाध रूप से उपलब्ध करायी जा सकें।


उपस्थित तहसील समितियों के सचिव/तहसीलदार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 सितम्बर 2021 को आयोजन के बारे में बताया गया तथा उन्हें यह भी बताया गया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुक्रम में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कराया जाना है। उन्हें निर्देशित किया गया कि वह अपने स्तर से अधिक से अधिक मामले चिन्हित कर निस्तारण हेतु तैयारी करें तथा चिन्हित मामलों का विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक का संयोजन विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। बैठक में तहसीलदार रानीगंज पद्मेश, नायब तहसीलदार लालगंज आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार सदर अरविन्द कुमार, तहसीलदार कुण्डा भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button