प्रदेश में आनलाइन स्वरोजगार संगम का आयोजन

  • एन0आई0सी0 सभागार में विधायक सदर ने आनलाइन स्वरोजगार मेले में लाभार्थियों को डेम चेक व टूलकिट का किया वितरण।
  • मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में आनलाइन स्वरोजगार संगम का किया गया आयोजन।
  • मुख्यमंत्री जी ने लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से ऋण का किया वितरण।

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों द्वारा प्रदेश में आनलाइन स्वरोजगार संगम (ऋण मेला) का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश स्तरीय आनलाइन ऋण वितरण भी किया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 09 जनपदों में एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत सामान्य सुविधा केन्द्रों का शिलान्यास किया गया एवं एस0सी0पी0 सदस्यों से संवाद भी किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा ऋण योजनाओं में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना के अन्तर्गत डेमो चेक के माध्यम से ऋण वितरण किया गया एवं विभिन्न जनपदों के इन योजनाओं से ऋण प्राप्त लाभार्थियों से संवाद भी किया गया।


इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के एन0आई0सी0 सभागार में भी आनलाइन स्वरोजगार संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर राजकुमार पाल द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना के अन्तर्गत एक-एक लाभार्थियों को डेमो चेक के माध्यम से ऋण वितरण प्रमाण पत्र एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के एक-एक लाभार्थियों को टूलकिट व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

आनलाइन स्वरोजगार संगम के तहत जनपद में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थी राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को रूपये 2 लाख (फर्नीचर उद्योग), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजन के लाभार्थी गौरव कुमार मिश्रा को रूपये 7 लाख (इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग) व एक जनपद एक उत्पाद (आंवला उत्पाद) के लाभार्थी अनुज मिश्रा को 10 लाख रूपये के डेमो चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थी राजेश कुमार सिंह (ट्रेड-टोकरी बुनकर) व शत्रुधन सोनी (ट्रेड-सोनार) को टूलकिट व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में दिनेश कुमार चौरसिया उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि जनपद में आनलाइन ऋण मेला कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न ऋण परक योजनाओं में आज कुल 1 करोड़ 84 लाख का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से लाभार्थियों को स्वीकृत/वितरित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम अनिल कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button