आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 10 जून को

प्रतापगढ़ में आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 10 जून को।

प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 10 जून 2021 को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों हेतु आनलाइन/वीडियो कान्फ्रेसिंग/टेलीफोनिक इन्टरव्यू के माध्यम से रोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इस चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में अभ्यर्थी को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिये इच्छुक अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा।

आनलाइन आवेदन के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थी को सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के पश्चात् उन्हें पुनः आनलाइन रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व से वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपना लागिन आईडी द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button