10फरवरी को आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या –  सहायक निदेशक,सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण  ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के तत्वाधान में दिनांक-10फरवरी 2021 को पूर्वाहन 10.30 बजे आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र के विविध सेक्टरों की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यह मेला पूर्णतः आनलाइन है, इस रोजगार मेले में रोजगार के इच्छुक प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है।

कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा आवेदक के मोबाइल नम्बर पर ही घर बैठे साक्षात्कार लिया जायेगा,चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नम्बर पर ही चयन की सूचना दी जायेगी। आवेदक को अपने यूजर आई0डी0 के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर अपनी योग्यता के अनुरूप कम्पनी में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रोजगार मेला आई0डी0 3919  पर दिनांक-09.02.2021 की सायं 3.00 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। कम्पनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button