05 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

भेलसर(अयोध्या) – मवई पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव के मुताबिक बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, सिपाही,सतीश यादव,लाल जी प्रसाद,पंकज यादव व सिपाही बॉबी के साथ रेजघाट पुल की तरफ गश्त कर रहे थे।तभी उन्हें एक युवक विपरीत दिशा से आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।तो वह भागने लगा।इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे दबोच लिया।पूंछताछ के दौरान पकड़े गए युवक के पास से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।पकड़ा गया अभियुक्त रेछ गांव का निवासी है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button